केलांग( रणजीत लाहौली,संवाददाता),
जनजातीय जिला लाहौल घाटी ने एक और वीर सपूत को खो दिया है। सियाचिन ग्लेशियर में तैनात लद्दाख स्काउट के जवान अरुण सुपुत्र श्री जय सिंह, निवासी किशोरी गांव, पटृन घाटी, वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। अरुण ने हाल ही में अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती होकर मातृभूमि की सेवा का संकल्प लिया था।इस दुखद समाचार के बाद पूरे लाहौल घाटी में शोक की लहर दौड़ गई। लोग इस वीर योद्धा को शत-शत नमन कर रहे हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। क्षेत्र के लोग कहते हैं कि अरुण की शहादत ने पूरे लाहौल को गर्व के साथ-साथ गहरे दुःख से भर दिया है।पूर्व विधायक रवि ठाकुर, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा और पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा लाहौल घाटी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।लोग ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…