मुख्य समाचार

जनहित में विधायक शौरी ने बजौरा अस्पताल भवन की सुरक्षा व निर्माण कार्य की ओर दिलाया ध्यान

बंजार(आशा डोगरा,सब एडिटर),
आज एक दिवसीय कुल्लू प्रवास पर पधारे हिमाचल प्रदेश सरकार में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री आदरणीय श्री यादविंदर गोमा जी से बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने विशेष आग्रह किया कि बजौरा में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के कार्य में तेजी लाई जाए।उन्होंने मंत्री महोदय के समक्ष अवगत करवाया कि वर्ष 2021 में प्रारंभ हुआ 50 बिस्तर क्षमता वाला इस अस्पताल भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2023 की भारी बरसात के बाद से अधूरा पड़ा है। इस दौरान व्यास नदी के कटाव से भवन का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यह भवन लगातार बहने के खतरे में है। निर्माण कार्य ठप पड़ने और सुरक्षा उपाय न होने के कारण यह भवन आज खंडहर बनने की स्थिति में पहुँच गया है।विधायक शौरी ने कहा कि इस अस्पताल के शीघ्र निर्माण से क्षेत्र की जनता को सुरक्षित व सुलभ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। वर्तमान में क्षेत्र की जनता इस अस्पताल की सुविधाओं से वंचित है और भवन की खस्ताहाल स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकती है।उन्होंने मंत्री महोदय से आग्रह किया कि— व्यास नदी से कटाव रोकने हेतु सुरक्षा उपाय किए जाएं।तथा रुका हुआ निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कर भवन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए।विधायक शौरी ने कहा कि यह परियोजना जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने से क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

5 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago