Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में नशे पर पुलिस का प्रहार जारी, युवक से 6.47 ग्राम स्मैक, महिला से 4 लीटर शराब बरामद

नाहन(संध्या कश्यप),
पांवटा साहिब में नशा व शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। 13 अगस्त को पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कशीदशुदा शराब और स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को काबू किया है। पहली कार्रवाई में, प्रभारी थाना पुरुवाला अपने दल के साथ गश्त व यातायात चेकिंग के दौरान इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मानपुर देवड़ा निवासी प्रिया पत्नी सोनू के घर में अवैध शराब रखी गई है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घर से 4 लीटर कशीदशुदा शराब बरामद की। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।दूसरी कार्रवाई में, प्रभारी थाना पुरुवाला अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे, जब गुप्त सूचना के आधार पर जोहडों में पिपलीवाला-पुरुवाला सड़क पर तलाशी अभियान चलाया गया। यहां तसव्वर अली पुत्र रुकमदीन, निवासी गांव धौलापड़ा, डाकघर गंगोह, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से 6.47 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा व अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

5 minutes ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

11 minutes ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

53 minutes ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

14 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

15 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

15 hours ago