Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय संजौली के संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत दिवस का भव्य आयोजन किया गया।

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राजकीय महाविद्यालय संजौली के संस्कृत विभाग द्वारा 08 अगस्त 2025 को संस्कृत दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० भारती भागड़ा रहीं। यह आयोजन संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ० राकेश शर्मा के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इनमें संस्कृत भाषण, मधुराष्टक, शास्त्रीय नृत्य, संस्कृत गीतिका एवं संगीत की मधुर प्रस्तुतियाँ प्रमुख रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संस्कृत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई संस्कृत नाटी रही। अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो० भारती भागड़ा ने संस्कृत भाषा के धार्मिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी वर्तमान संदर्भ में उपयोगिता को रेखांकित किया। संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में विगत दिनों विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे :
अनुवाद प्रतियोगिता : प्रथम स्थान भावना तथा द्वितीय स्थान योगेश ने प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा शर्मा ने तथा द्वितीय स्थान – उमेश ने अर्जित किया।
साथ ही पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पंकज रहा तथा द्वितीय स्थान अमीषा चौहान ने प्राप्त किया । सभी विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ० राकेश शर्मा ने संस्कृत को भाषाओं की जननी बताते हुए इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं वैज्ञानिक पक्षों पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago