मुख्य समाचार

17 व 18 अगस्त को पबियाना में मनाया जाएगा गुंग्गा नवमी मेला-विक्रम

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

राजगढ़ क्षेत्र का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध गुग्गा नवमी मेला आगामी 17 व 18 अगस्त को पबियाना में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा । मेला प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है । जिसमें अमर दत , संजीव ठाकुर और प्रेम ठाकुर को उपाध्यक्ष, हरदेव कुमार को सचिव, पदमदेव, संजीव और सुरेन्द्र को उप सचिव, राजेन्द्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है । जबकि नरेश, विवेक, सतपाल, रणजोत , सुखदेव, सोहन सिंह और विनोद को मुख्य सलाहकार तथा कविल देव व सुरेन्द्र को प्रवक्ता और नरेन्द्र, प्रेमपाल और मनीष को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है ।

अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारंभ गुग्गा महाराज की पारंपपरिक पूजा से होगा । मेले में विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी माली जीतने वाले को 31 हजार और छोटी माली में 15 हजार रूपये का ईनाम रखा गया है । उन्होने बताया कि यह मेला गैर राजनैतिक होगा तथा मेला कमेटी में उसी व्यक्ति को शामिल को किया गया है जो बीते पांच वर्षोे से कमेटी का सदस्य रहा हो । उन्होने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग दें ताकि मेला देखने के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहरीन प्रबंध हो सके ।

Himachal Darpan

Recent Posts

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

5 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

22 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

22 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

23 hours ago

विकास खण्ड ददाहू की 25 पंचायतों में शामिल हुए जिला परिषद के दो वार्ड।

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…

23 hours ago

एनडी&पीएस मामले में सफलता – बैकवर्ड लिंकज में आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

23 hours ago