कुल्लू (आशा डोगरा)
रात को हुई भारी बारिश के कारण पतलीकूहल चौक के समीप पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना सामने आई है। रविवार सुबह इस घटना में एक सब्जी के खोखे को नुकसान पहुंचा है, जबकि निजी बस इसमें चपेट में आने से बच गई। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को दिन में और रात को हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सब्जी के खोखे को आंशिक नुकसान पहुंचा है। लोग प्रश्न उठा रहे हैं कि आख़िर पतलीकुहल में अबैध खोखे कैसे बन रहे हैं और यदि कभी इन खोखों में जान माल का नुक़सान होता है तो कौन जिम्मेवार होगा। निजी बस जो उस समय क्षेत्र से गुजर रही थी, वह इसकी जद में आने से बच गई। यदि बस को नुकसान पहुंचता तो बड़ी संख्या में यात्रियों को छोटे लग सकती थी और बढ़ा हादसा हो सकता था । स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाया और उसके उपरांत आवाजाही सुचारु हो सकी । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पहाड़ी को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…
निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…