मुख्य समाचार

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संजौली यूनिट ने आयोजित की गतिविधियां

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आज भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संजौली यूनिट की ओर से स्कार्फ़ दिवस के तत्वाधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस आयोजन का उद्देश्य स्काउटिंग भावना को दर्शाने और एक बार स्काउट हमेशा स्काउट के सिद्धांत को बढ़ावा देने का तरीका है। इस दिन सभी सक्रिय स्काउट्स को सार्वजनिक रूप से अपने स्कार्फ़ को पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।स्काउट्स स्कार्फ़ दिवस उन सभी को सम्मानित करने का एक तरीका है जो स्काउटिंग आंदोलन में शामिल है । कार्यक्रम के प्रारंभ में रेंजर्स लीडर डॉ पूनम चंदेल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर रोवर्स और रेंजर्स ने रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। रोवर कुणाल ने पीपीटी के माध्यम से संजौली यूनिट द्वारा 2024-25 के सत्र में आयोजित हुई विभिन्न गतिविधियों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य प्रो भारती भांगड़ा ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग का महत्व बताया और इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में रोवर लीडर प्रो प्रशांत ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से रोवर्स और रेंजर्स यूनिट संजौली में पंजीकृत होने का आह्वाहन किया । इस अवसर पर प्रो दीपक कपरेट, प्रो हिमानी सक्सेना,प्रो मदन शांडिल, प्रो मीनाक्षी, प्रो राकेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के द्वारा हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

3 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

3 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

3 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

3 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

4 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

17 hours ago