Uncategorized

उपायुक्त ने किया एसीसी बरमाणा सीमेंट प्लांट का निरीक्षण, प्रदूषण नियंत्रण उपायों और स्किल डेवलपमेंट केंद्रों की ली जानकारी

बिलासपुर (जीवन),

उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने वीरवार को बरमाणा स्थित एसीसी सीमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खनन क्षेत्र, प्रदूषण नियंत्रण संयंत्रों तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्किल डेवलपमेंट केंद्रों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। एसीसी प्रबंधन द्वारा युवाओं को ड्रोन तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री, रिटेल एसोसिएट्स तथा असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन जैसे विविध क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रबंधन ने उपायुक्त को अवगत कराया कि बीते दो वर्षों में सैंकड़ों युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से लगभग 300 प्रशिक्षुओं को प्लेसमेंट भी उपलब्ध करवाया गया है।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खनन क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए विभिन्न संयंत्रों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वेस्ट हीट रिकवरी सिस्टम के माध्यम से 7.5 मेगावाट हरित ऊर्जा उत्पादन संयंत्र का भी निरीक्षण किया और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में एसीसी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर की मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर नॉर्थ मुकेश सक्सेना, एचआर हेड पद्मनाभ शर्मा तथा सीएसआर हेड हितेंद्र कपूर भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago