Categories: Uncategorized

हिमाचल की टीम ने राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, कुल्लू के दो खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

बंजार (आशा डोगरा, सब एडिटर),

तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया है। इस टीम में जिला कुल्लू के दो प्रतिभावान खिलाड़ियों — कल्पना देवी पुत्री सुभाष चंद, सुल्तानपुर तथा आशीष पुत्र भोला राम, गांव गड़सा — ने भाग लिया और प्रदेश के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सोलन में आयोजित की गई थी, जहां इन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन प्राप्त किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने टीम कोच सुनीता देवी व रामप्यारी के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है।

इस उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत हुरला की प्रधान सीता महंत के योगदान की भी सराहना की गई, जो लंबे समय से कोर्फबॉल खेल के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रही हैं। जिला संगठन कुल्लू ने इन सभी का हृदय से आभार प्रकट किया है। संगठन की ओर से यह जानकारी जिला संगठन प्रधान रजनीकांत, उप प्रधान केवली राम नेगी तथा सचिव अजय शर्मा ने दी। विधायक सुरेंद्र शौरी ने आज विश्रामगृह बजौरा में दोनों खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों के अभिभावक एवं कोचगण भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

8 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago