राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश जल शक्ति एवं लोक निर्माण विभाग मजदूर यूनियन राजगढ़ इकाई की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जगदेव ने की। इस अवसर पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में रत्न सिंह को प्रधान चुना गया है, जबकि जगदेव को उपप्रधान, अरुण को उपाध्यक्ष और हरीश को वरिष्ठ उपप्रधान नियुक्त किया गया। विक्रम सिंह को महासचिव, बलवंत सिंह को सह सचिव, गंगा राम को संगठन सचिव, देव प्रकाश को मुख्य सलाहकार तथा वीरेंद्र को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त भूपेंद्र परमार को कोषाध्यक्ष और सुरेन्द्र कौशल को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी के सदस्य पदों पर जगदीश, मोतीलाल, चमन, भूपेंद्र, विकास ठाकुर, विक्रम, अमित पुंडीर और प्रीतम को शामिल किया गया है।बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…