Uncategorized

उपायुक्त ने पंचायत समिति ददाहु के गठन से प्रभावित पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों को पुनः अधिसूचित करने के दिए आदेश

ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने नई पंचायत समिति ददाहु के गठन के उपरांत प्रभावित पंचायत समिति नाहन, पांवटा साहिब तथा संगडाह के निर्वाचन क्षेत्रों तथा जिला परिषद के वार्ड सं0 1,2,8,9,10,11,व 13 का पुनः परिसीमन किए जाने के आदेश जारी किए है। आदेशों में बताया गया कि नई पंचायत समिति ददाहु के गठन हेतु विकासखण्ड नाहन की 11, पांवटा साहिब की 7 और संगडाह की 7 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। उपायुक्त ने उप मंडलाधिकारी नाहन, पांवटा साहिब व संगडाह को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में आने वाली पंचायत समितियों के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का निर्धारित मापदंडों के अनुसार पुनः परिसीमन हेतु प्राधिकृत कर 5 अगस्त, 2025 तक आक्षेपों का निपटारा करने के आदेश दिए गए है।
इसके अतिरिक्त उप मंडलाधिकारी नाहन को पंचायत समिति नाहन के साथ-साथ पंचायत समिति ददाहु के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन विहित अवधि में पूर्ण करने के आदेश भी दिए गए है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

3 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

3 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

3 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

3 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

10 hours ago