रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी सेब सीज़न के सुचारू संचालन के दृष्टिगत आज उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने जिला के मुख्य संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने चौरा, नाथपा, निगुलसरी, निचार व वांगतू सम्पर्क मार्गों का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संपर्क मार्गों के रख-रखाव का विशेष ध्यान रखें और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी एवं मजदूर तैनात रखें ताकि बागवानों की फसलों को सब्जी/फल मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े। इसके अलावा पुलिस थाना के प्रभारियों को भी यातायात पुलिस बल के जवान मुख्य स्थानों में तैनात करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आनंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…