मुख्य समाचार

राज्य अनुसूचित जाति आयोग समिती ने ददाहू में एससी वर्ग से किया संवाद

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा एवं विजय डोगरा ने आज बी.आर.सी. कार्यालय ददाहू में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ आपदा प्रभावित परिवार जिन्हे राहत राशि प्रदान की गई तथा एस.सी. वर्ग पीडित जिनके मामले अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत हैं, उनके साथ संवाद किया।
आयोग समिति ने इस दौरान पुलिस तथा प्रशासन की इन मामलों के प्रति भूमिका पर भी चर्चा की। अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उचित न्याय मिले यह आयोग का मुख्य लक्ष्य है। किसी भी समस्या के लिए इस वर्ग का कोई भी व्यक्ति आयोग के कार्यालय में सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग के लोगों को संवैधानिक हक मिले इसके लिए भी आयोग प्रयासरत है।

इस मौके पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं रखी जिसके निराकरण के लिए अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके पश्चात आयोग समिती ने श्री रेणुकाजी मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर सदस्य सचिव विनय मोदी, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago