Categories: Uncategorized

किन्नौर जिला के पूह में कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के पूह विकास खंड में एक कर सड़क हादसे का शिकार हुई है। एक युवक ने अस्पताल उपचार के दौरान दम तोड दिया, दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है हादसा सुबह के वक्त ज्ञाबुग निकट बोदंग नाले के पेश आया। बताया जा रहा है कि एक ऑल्टो के10 कार गाडी नम्बर (HP 25A 1921) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन दुर्घटनाग् की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों दोनों घायलों को खाई लुढकी कार से बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह पहुंचाया गया।कार में सिर्फ दो लोग ही सवार थे, जिनकी शिनाख्त चालक विजय कुमार (33 वर्ष), पुत्र करम सिंह, गांव बाजवा, डाकघर मशनू, तहसील रामपुर, जिला शिमला और उनके साथ सचिन बिष्ट (27 वर्ष), निवासी चेवरी, डाकघर दजनोली, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है। उपचार दौरान डॉक्टरों ने सचिन बिष्ट को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच  शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

13 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

13 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

13 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

13 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

20 hours ago