Uncategorized

संजौली महाविद्यालय में कला संकाय के परिचय सत्र के साथ हुआ दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का समापन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आज सेंटर ऑफ एक्सीलेंस राजकीय महाविद्यालय संजौली में कला संकाय के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए प्रधानाचार्या का संबोधन और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को महाविद्यालयीन जीवन की बारीकियों से अवगत कराना और सत्र की औपचारिक शुरुआत करना था। 16 जुलाई को बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए और बी.वोक प्रथम वर्ष के छात्रों का परिचय सत्र हुआ था ! कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मोना शर्मा के स्वागत भाषण एवं उनके द्वारा शिक्षकों के परिचय के साथ हुई। प्राचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा ने अपने उद्बोधन में छात्रों को सफलता के मूल मंत्र – अनुशासन, परिश्रम और उच्च आदर्शों के पालन पर बल दिया। उन्होंने छात्र जीवन मे महाविद्यालय की भूमिका पर प्रकाश डाला जो छात्रों के कैरियर निर्माण और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

प्रोफेसर विक्रम भारद्वाज ने छात्रों को पाठ्यक्रम संरचना और परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताया जो योग्य और जरूरतमंद छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। प्रो. दीपक कप्रेट ने एनसीसी, एनएसएस और रेंजर्स एंड रोवर्स जैसी गतिविधियों के बारे में बताया जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। प्रो. हिमानी सक्सेना ने स्टूडेंट मेंटरशिप कार्यक्रम की जानकारी दी जो छात्रों के शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा डॉ. मदन शांडिल ने महाविद्यालय के विभिन्न क्लबों और सोसायटी के बारे में जानकारी दी जो छात्रों की रचनात्मकता और कौशल को निखारने में सहायक होती हैं।

डॉ. राकेश शर्मा ने महाविद्यालय की शिकायत निवारण प्रणाली के बारे में बताया और डॉ. शिवानी खत्री ने महिला सेल की भूमिका और इसके द्वारा महिला मुद्दों के समाधान के तरीकों पर प्रकाश डाला। डॉ. अनुपम वर्मा ने एड-ऑन पाठ्यक्रम और एनएसएस गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्रों और संबंधित शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर छात्रों को महाविद्यालयीन जीवन के विविध आयामों से परिचित कराकर उनके कैरियर और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद समारोह का भव्य आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…

17 hours ago

सिरमौर में पहली बार वन अधिकार कानून के तहत मिलेंगे भूमि पट्टे

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…

17 hours ago

चिरगांव, शिमला में कथित अपहरण प्रकरण में शिमला पुलिस द्वारा त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…

23 hours ago

गेयटी थिएटर शिमला में देवभूमि शिखर सम्मान समारोह आयोजित, प्रेमपाल आर्य हुए सम्मानित।

राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…

23 hours ago

साम्राज्यवादी अमेरिका-भारत व्यापार समझौता व देश की संप्रभुता पर हो रहे हमले के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…

2 days ago

बड़ी खबर : सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को लिया हिरासत में

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…

2 days ago