शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
शिमला के आईएसबीटी टूटीकंडी में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक मामला सामने आया, जहां एक प्राइवेट कार में एक युवक मृत अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान निशांत (उम्र 31 वर्ष), पुत्र विनोद कुमार, निवासी नाभा शिमलाके रूप में हुई है | जानकारी देते हुए पुलिस आधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज को मौत का संभावित कारण माना है, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर कार्रवाई की जा रही है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है। आईएसबीटी जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ऐसी घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक किसके साथ था, वह आईएसबीटी कब और कैसे पहुंचा, और क्या कोई संदिग्ध व्यक्ति उसके संपर्क में था।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…