राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उसकी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी.) इकाई की समस्त 36 कैडेट्स ने इस वर्ष आयोजित बीईई (BEE) एवं सीईई (CEE) प्रमाणपत्र परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय कैडेट कोर के अंतर्गत संचालित बी एवं सी प्रमाणपत्र परीक्षा युवाओं के शारीरिक, मानसिक तथा चारित्रिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना न केवल राष्ट्रीय सेवा की दिशा में एक सशक्त कदम है, अपितु यह युवाओं के भविष्य हेतु अनेकों संभावनाओं के द्वार भी खोलता है।कैडेट्स ने परीक्षा की तैयारी हेतु विगत कई माहों से गहन अभ्यास किया। प्रशिक्षण के अंतर्गत उन्हें ड्रिल, शारीरिक दक्षता, सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन तथा नेतृत्व विकास आदि विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।महाविद्यालय की एन.सी.सी. प्रभारी अधिकारी प्रोफेसर पूनम शर्मा ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष 22 कैडेट्स ने ‘BEE’ एवं 14 कैडेट्स ने ‘CEE’ प्रमाणपत्र परीक्षा दी थी, जिसमें समस्त कैडेट्स उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा का परिणाम शत- प्रतिशत रहा। यह सफलता इन छात्राओं की अथक मेहनत, अनुशासन, नियमित उपस्थिति तथा स्वयं के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतिफल है। समस्त महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग से यह परिणाम संभव हो सका है।महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ. राजेन्द्र वर्मा ने भी इस अवसर पर कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा -एन.सी.सी. युवाओं को केवल प्रशिक्षण नहीं देती, बल्कि उनमें राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व की भावना जागृत करती है। यह परिणाम महाविद्यालय की गुणवत्ता एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह सफलता केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि एक सशक्त भविष्य की आधारशिला है।
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), आज दिनांक 26-2-2026 को राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह (GC Sangrah) में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अधिकार कानून, 2006 के…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…
राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…