ब्यूरो रिपोर्ट चंबा
चम्बा शहर से सटे करियां क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही एक महिला ने इलाके के पांच लोगों पर अश्लील हरकतें करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ डीसी कार्यालय पहुंची और उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल को शिकायत पत्र सौंपा।महिला ने बताया कि वह करियां में अपने बच्चों के साथ रहती है और घरों में काम करके परिवार का गुजारा कर रही है। लेकिन कुछ समय से क्षेत्र के कुछ लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, ये लोग अश्लील हरकतें करते हैं, गलत इशारे करते हैं और जान से मारने की धमकियां देते हैं। उसने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, उसकी बेटी के साथ भी बदसलूकी की गई।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके घर पर पत्थरबाजी करते हैं और उसकी पानी की पाइपलाइन उखाड़ जाते हैं, जिससे दिनों-दिन पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है। महिला ने डीसी से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चम्बा थाना पुलिस को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),कल प्रातःकाल शिमला पुलिस को चांसुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से…
राजगढ़ (निशेष शर्मा , संवाददाता),देवभूमि कला मंच द्वारा 22 फरवरी 2026 को गेयटी थिएटर में…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ) सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने पार्टी की केंद्रीय कमेटी…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), शिमला में एआई समिट प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला…