Categories: Uncategorized

आज भारी बारिश, कल भी येलो अलर्ट; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और तेज गरज की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने 15 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रह सकता है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम में बदलाव, तापमान में गिरावट

रविवार सुबह से ही राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं और कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गई। केलांग में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बरतें ये सावधानियां

मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है:

किसान और बागवान: तेज हवाओं से फलों की फसल को नुकसान से बचाने के लिए सुरक्षात्मक जाल का प्रयोग करें।

पर्यटक और आम जनता: खराब मौसम वाले इलाकों में बाहरी गतिविधियों से बचें। जितना संभव हो, घर के अंदर रहें और खुले स्थानों पर जाने से परहेज करें।

नदी-नालों से दूरी रखें: बारिश के दौरान नदियों व नालों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान का खतरा हो सकता है।

यात्रा से पहले जानकारी लें: किसी भी स्थान की यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी स्थानीय प्रशासन या पुलिस से जरूर लें।

Himachal Darpan

Recent Posts

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बनी नाज़िया, संस्कृत की परीक्षा में कॉलेज टॉपर

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले की बेटी नाज़िया ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है,…

8 hours ago

ज्यूरी में सब-जूनियर राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन और आर्थिक सहयोग

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), ज्यूरी, शिमला। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा ज्यूरी…

10 hours ago

नाहन और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार 22 जून को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेगी बिजली

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला मुख्यालय नाहन और इसके साथ लगते विभिन्न क्षेत्रों…

11 hours ago

नहाते समय गिरने से भाजयुमो नेता जय प्रकाश ठाकुर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह निवासी भारतीय जनता युवा…

17 hours ago

मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे…

17 hours ago

सड़क को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति की मौत से क्षेत्र में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन सोलन। जिले के देहूंघाट क्षेत्र में सड़क को लेकर हुए विवाद के…

2 days ago