Uncategorized

सिविल हॉस्पिटल राजगढ़ की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने BMO से की बैठक, समाधान का मिला आश्वासन ।

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

राजगढ़ — आज पच्छाद युवा कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल हॉस्पिटल राजगढ़ पहुंचा, जहां उन्होंने अस्पताल में मरीजों को आ रही समस्याओं को लेकर BMO से विस्तृत चर्चा की। बैठक में अस्पताल में मौजूद विभिन्न अव्यवस्थाओं और संसाधनों की कमी को लेकर BMO को अवगत कराया गया।युवा कांग्रेस प्रतिनिधियों ने बताया कि हॉस्पिटल में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर BMO ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही अस्पताल की ओर से मौजूद चुनौतियों और संसाधनों की कमी के बारे में भी जानकारी दी। युवा कांग्रेस पच्छाद इन समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर अस्पताल में सुधार की दिशा में प्रयास करेगी।इस बैठक में पच्छाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, पूर्व शहरी अध्यक्ष विक्रम जैलदार, पूर्व शिमला लोकसभा युवा महासचिव रामकृष्ण ठाकुर, पूर्व कार्यालय सचिव अनुज ठाकुर, युवा शहरी अध्यक्ष निशांत शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, मनीष ठाकुर, विकास कंवर, अमन शर्मा, प्रेम सागर, क्रांतिशील सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पिता के सामने बुझ गई बेटी की जिंदगी, कालाअम्ब में दर्दनाक सड़क हादसा

नाहन ( संध्या कश्यप संवाददाता ), सिरमौर जिले के कालाअम्ब में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक…

7 hours ago

जुब्बल में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 84 बोतल शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ…

9 hours ago

पांवटा साहिब में पुलिस ने टेम्पो से बरामद किये 1104 नशीले कैप्सूल, दो गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  जिला सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के…

11 hours ago

“जिंदा महिला को पोर्टल में दिखाया मृत, मीडिया में मामला उठते ही सुधरी गलती—परिवार को मिली राहत”

( ब्यूरो रिपोर्ट ) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की कचौली पंचायत के गांव साई…

1 day ago

“जनता परेशान, भाजपा मस्त” — रैली में सिलेंडरों के इस्तेमाल पर कांग्रेस का तीखा प्रहार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), कांग्रेस मंडल प्रधान ज्ञान चौधरी ने भाजपा की…

1 day ago

देऊघाट में मासूम से अश्लील हरकत, आरोपी फरार—पुलिस जांच में जुटी

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन के देऊघाट क्षेत्र में एक 5 वर्षीय…

1 day ago