Categories: Uncategorized

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी, 14 जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने बीएड के द्वितीय और चतुर्थ सैमेस्टर (रेगुलर) के साथ-साथ सीडीओई (CDOE) के अंतर्गत बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष (वार्षिक प्रणाली) की परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब यह परीक्षाएं 14 जुलाई से आरंभ होकर 5 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए विस्तृत डेटशीट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।इधर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर काउंसलिंग का सिलसिला भी पूरे जोश से जारी है। मंगलवार को भी विभिन्न विभागों में तय कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग का दौर चला। हालांकि, अभी तक विभागों द्वारा प्रवेश के लिए मैरिट सूची जारी नहीं की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम से संबंधित प्रमाणपत्र 14 जुलाई तक जमा करवाने के निर्देश दिए हैं।इसके उपरांत 15 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। साथ ही, छात्रों की सुविधा के लिए संबंधित विभागों ने ऑनलाइन काउंसलिंग के विकल्प भी वेबसाइट पर सक्रिय कर दिए हैं, ताकि विद्यार्थी घर बैठे प्रक्रिया में शामिल हो सकें।एचपीयू प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर दस्तावेज जमा करवाएं और वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को नियमित रूप से जांचते रहें।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago