Uncategorized

40 वर्ष की नौकरी के उपरांत सेवानिवृत हुए भूपेन्द्र

कार्यक्रम में कपिल शर्मा की नाटियों पर झूम झूम कर नाचे लोग
राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग राजगढ़ में 40 वर्ष तक सेवा करने के उपरांत भूपेन्द्र तोमर सोमवार को सेवानिवृत हो गए । लोक निर्माण विभाग राजगढ के एक्सियन पवन गर्ग और सहायक अभियंता हमेंद्र शर्मा ने भूपेन्द्र तोमर का विश्राम गृह राजगढ़ में फूलमालाएं पहनाकर ढोल नगाड़े की धुनो पर गर्मजोशी के साथ स्वागत व विदाई दी गई । इस मौके पर इनके द्वारा भूपेन्द्र तोमर और उनकी धर्मपत्नि कमलेश तोमर को हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया । विभाग के सभी अधिकारी भूपेन्द्र को उनके निवास स्थान कनेच तक छोड़ने गए ।


सहायक अभियंता हमेेंद्र शर्मा ने भूपेन्द्र तोमर द्वारा विभाग में दी गई सेवाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की । इन्होने कहा कि भूपेन्द्र को सड़क निर्माण कार्यों का बहुत अनुभव है जिसका जहां विभाग को लाभ मिला है वहीं पर विभाग के अधिकारियों ने इनके अनुभव से काफी कुछ सीखा है । उन्होने कहा कि भूपेन्द्र द्वारा दी गई सेवाओं को विभाग कभी नहीं भुला पाएगा ।
भूपेन्द्र तोमर ने अपने निवास स्थान कनेच में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमेे पूरे क्षेत्र के लोग शामिल हुए । इस मौके पर प्रदेश के जाने माने कलाकार कपिल शर्मा ने पहाड़ी नाटियां गाकर समारोह में आए सभी लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया । समारोह में लोनिवि के जेई हरीश पुंडीर, कार्य निरीक्षक अजय दत्त के अलावा रणजीत सिंह तोमर, कुशल तोमर, रविन्द्र तोमर, विक्रम तोमर सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

15 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

16 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

18 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

21 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

23 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

2 days ago