मुख्य समाचार

रामपुर परियोजना ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रातः: 6:00 से 7:00 बजे तक उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष की थीम एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग के अनुरूप, कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तिगत स्वास्थ्य, सामूहिक कल्याण और पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के साथ-साथ आरएचपीएस के अधिकारी, कर्मचारी और आवासीय परिसर के निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। योग प्रशिक्षक ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से जागरूक रहने की प्रेरणा दी। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि एसजेवीएन की ओर से स्वास्थ्य, कल्याण एवं सामुदायिक सहभागिता की दिशा में यह पहल न केवल एक जागरूकता अभियान है, बल्कि इसके दीर्घकालिक लक्ष्य 2030 तक 25 हजार मेगावाट और 2040 तक 50 हजार मेगावाट की क्षमता प्राप्त करने को भी सुदृढ़ आधार प्रदान करती है। रामपुर परियोजना में योग दिवस का यह आयोजन कार्य-जीवन संतुलन, सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago