राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर पी एम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहरा धार में खराब मौसम के बावजूद भी शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने योग आसान कर इस दिवस में ओपचारिक भागीदारी दी | विद्यालय की शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता मधु पुंडीर तथा शारीरिक शिक्षक शशि पाल चौहान ने विद्यार्थियों से योगासन, प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम जेसी विभिन्न योग क्रियाओं को करवाया साथ ही इस बात पर विशेष जोर दिया कि स्वस्थ एवं निरोग शरीर के लिए नियमित योग अनिवार्य हैं । विद्यालय की प्रवक्ता अनीता कुमारी , प्रियंका ठाकुर ,सविता चौहान, सोनिया कौशल, गुरदेवी ,किरण कुमारी , हिमानी, शकुंतला तथा सावित्री के साथ स्थानीय आशा वर्कर सुषमा ठाकुर, आशिमा तथा संगीता आशा वर्कर ने भी विद्यालय में पहुंच कर योगाभ्यास में भागीदारी दी । इस से पूर्व विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य ने प्रातःकालीन सभा में योग तथा अंतरास्ट्रीय योग दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी…