निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।
सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक 29 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विकास शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी रामनगर बंकट, जिला बेतिया, बिहार के रूप में हुई है। विकास अपने दो अन्य साथियों के साथ देवठी मझगांव में रामानंद नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में कारपेंटर का काम कर रहा था।17 जून 2025 को दिन में विकास ने अपने साथियों संग भोजन किया और बारिश के कारण सभी सो गए। जब शाम को नींद खुली, तो विकास वहां मौजूद नहीं था। उसके साथियों और मकान मालिक के बेटे ने तलाश शुरू की। रात करीब 8:30 बजे, विकास का शव निर्माणाधीन बाथरूम में लकड़ी की कड़ी से लटका हुआ मिला।सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमॉर्टम करवाया गया और बाद में शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और BNSS की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…