Categories: Uncategorized

मुख्यमंत्री ने आनी के बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की

कुल्लू (आशा डोगरा),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र के दूर-दराज गांव बागा-सराहन में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपने सम्बांधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का ध्येय राज्य के प्रत्येक क्षेत्र का समान विकास तथा कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम लागू किए हैं। इसी कड़ी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या राज्य सचिवालय आने की जरूरत न पड़े, इसके लिए सरकार स्वयं गांव के द्वार कार्यक्रम द्वारा लोगों के घर-द्वार समस्याओं का समाधान कर रही है। इससे लोगों के समय और धन की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन अति दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार, कुपवी, किलाड़ और शरची में किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘मैनें व्यक्तिगत तौर पर इन कार्यक्रमों में जाने और दूर-दराज़ के इलाके में रात्रि विश्राम का निर्णय लिया ताकि दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को करीब से जान सकूं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत वह स्वयं और मंत्रिमंडल के सहयोगी गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं को हल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोग विशेष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वह सरकार द्वारा सृजित किए गए स्वरोजगार के अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें। इस मौके पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, अध्यक्ष एपीएमसी राम सिंह मिंया, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, उपायुक्त तोरुल एस.रवीश, पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

11 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago