Categories: Uncategorized

माँ शूलिनी मेला के दौरान सोलन शहर में रहेगा ट्रैफिक प्लान, 20 से 22 जून तक लागू रहेंगी पाबंदियाँ

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन

“राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला–2025 को लेकर सोलन जिला प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर खास तैयारियाँ की हैं। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियंत्रण संबंधी आदेश जारी किए हैं।””ये आदेश मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 और 117 के तहत लागू किए गए हैं। इनके अनुसार, 20 जून सुबह 8 बजे से लेकर 22 जून रात 12 बजे तक सोलन माल रोड पर आपातकालीन वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।”इसके अलावा, पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से लेकर क्षेत्रीय अस्पताल चौक तक भी सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यह नियम वीआईपी, आमंत्रित कलाकारों और आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगा।””सपरुन चौक के पुल के पास भी 20 से 22 जून तक रोज सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक रास्ता बंद रहेगा। यहां वाहनों की जांच होगी और सिर्फ विशेष अनुमति प्राप्त या आपातकालीन वाहन ही आगे जा सकेंगे। होटल ‘द क्लिफ’ के पास भी रास्ता अवरुद्ध रहेगा।””चम्बाघाट की ओर से आने वाले यात्री यहीं उतरेंगे और उनके वाहन बाईपास की ओर भेजे जाएंगे। इसी तरह, शिमला-चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन भी बाईपास से ही गुजरेंगे।””राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को कोटलानाला चौक पर रोका जाएगा और शामती की तरफ बाईपास में पार्क किया जाएगा। देवभूमि अपार्टमेंट के पास भी मार्ग रोका जाएगा और सभी भारी और हल्के वाहन न्यू बाईपास शामती से होकर गुजरेंगे।””क्षेत्रीय अस्पताल चौक से शामती तक दोनों ओर सड़क किनारे पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ नगर निगम की पार्किंग में विशेष अनुमति वाले वाहनों को उतरने-चढ़ने की अनुमति दी जाएगी।””ठोडो मैदान में भी भीड़ के अनुसार प्रवेश नियंत्रित रहेगा। जरूरत पड़ने पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।””ये आदेश सफाई, फायर ब्रिगेड, मेला ड्यूटी, रोगी वाहन और स्टिकर युक्त जरूरी वाहनों पर लागू नहीं होंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन आदेशों का पालन करें और मेले के सफल आयोजन में सहयोग करें।”

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

8 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

11 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

14 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

14 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

14 hours ago