Uncategorized

राजस्व मंत्री ने आई.टी.डी.पी भवन रिकांग पीओ में जल शक्ति विभाग के पूह मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के प्रवास के प्रथम दिन जिला के रिकांग पीओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जल शक्ति विभाग के पूह मंडल में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। राजस्व मंत्री ने पूह मंडल में जल शक्ति विभाग के माध्यम से निर्माणाधीन कार्यों व योजनाओं की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट मांगी तथा अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरम्भ की है जिसका समय पर पूर्ण होना आवश्यक है ताकि स्थानीय लोगों को राहत प्राप्त हो सके।

जनजातीय विकास मंत्री ने पूह विकास खंड के रिब्बा व स्पीलो पंचायत में आरम्भ की गई सीवरेज योजना व रिस्पा पेयजल योजना के वर्तमान निर्माण कार्य का ब्यौरा मांगा तथा कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जंगी व सीमावर्ती पंचायत सुमरा तथा शलखर में कूहल के निर्माण कार्य, हांगो पंचायत में पेयजल योजना तथा सुन्नम पंचायत के लोगों को मटमैला पानी से राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बरसात के मौसम के मद्देनजर सभी भंडारण टैंको की सफाई व रख-रखाव समय-समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पूह मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही अमल में लाएं। इसके अलावा री-टेंडरिंग तथा पूह उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जल शक्ति पूह मंडल बाल कृष्ण कौंडल, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित गैर-सरकारी सदस्य व अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

13 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago