Categories: Uncategorized

साइबर ठगी का शिकार हुआ नालागढ़ निवासी, ब्लैकमेलिंग में गंवाए 50 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन ।

सरकार और पुलिस प्रशासन जहां एक ओर लगातार साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शातिर जालसाज अब भी भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ से सामने आया है, जहां ब्लैकमेलिंग का शिकार होकर एक व्यक्ति ने 50 लाख रुपये गंवा दिए।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि नालागढ़ निवासी एक व्यक्ति को एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अगर उसने बताए गए मोबाइल और यूपीआई नंबरों पर पैसे नहीं भेजे, तो वह उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भेज देगा। डर और सामाजिक शर्मिंदगी की वजह से पीड़ित ने दिसंबर 2024 से मई 2025 के बीच कुल 50 लाख रुपये ठगों को भेज दिए।”हमने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। आम जनता से अपील है कि किसी भी अनजान कॉल या धमकी में आकर न तो कोई पैसे ट्रांसफर करें और न ही कोई निजी जानकारी साझा करें। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।”यह मामला एक बार फिर से चेतावनी देता है कि साइबर अपराधी अब पहले से ज्यादा चालाक और संगठित हो गए हैं। सतर्क रहें, जागरूक रहें और किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश पर बिना जांचे-परखे कोई कदम न उठाएं। किसी भी साइबर अपराध से जुड़ी शिकायत तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

6 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

9 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

12 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

12 hours ago