Categories: Uncategorized

हिमाचल में भीषण गर्मी के बीच आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, कई जिलों में मिल सकती है राहत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

भीषण गर्मी से झुलस रहे हिमाचलवासियों के लिए मौसम विभाग की तरफ से थोड़ी राहत की खबर आई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज दोपहर बाद आंधी-तूफान और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।मौसम विभाग के अनुसार सिरमौर, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में शाम के समय तेज हवाएं और आंधी-तूफान चल सकते हैं। इसके साथ ही शिमला और कुल्लू जिलों के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।धर्मशाला में आज सुबह हल्की बारिश और तूफान दर्ज किया गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। कल यहां का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैमौसम विशेषज्ञ संदीप शर्मा के अनुसार, प्रदेश के कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी रहेगी, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।हालांकि, राहत के साथ चेतावनी भी है। ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों के निचले क्षेत्रों में आज भी हीटवेव यानी लू चलने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।प्रदेश में मौसम का यह बदलाव फिलहाल आंशिक राहत जरूर देगा, लेकिन हीटवेव की चुनौती अभी बरकरार है। ऐसे में मौसम विभाग की एडवायजरी का पालन करना बेहद ज़रूरी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

4 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago