Categories: Uncategorized

शादी के 22 दिन बाद खौफनाक अंत: प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, शव खाई से मिला

ब्यूरो रिपोर्ट डेस्क।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 11 मई को शादी, 20 को हनीमून पर रवाना और 2 जून को पति की लाश – यह कहानी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं लगती। राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी को महज कुछ ही दिन हुए थे, जब शिलॉंग में उनके साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई।सूत्रों के मुताबिक, राजा के पिता की प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले राज कुशवाह के साथ सोनम के अवैध संबंध थे। फैक्टरी में सोनम का आना-जाना लगा रहता था, और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। प्रेम में अंधी सोनम ने पति राजा को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।राजा और सोनम 20 मई को शिलॉंग हनीमून के लिए रवाना हुए थे। 23 मई को दोनों ट्रैकिंग पर गए और तभी से लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जबकि सोनम गायब बताई गई। शव की हालत बेहद खराब थी और राजा के हाथ से सोने की अंगूठी व चेन भी गायब थी।इस मामले में नया मोड़ तब आया जब शिलॉंग के एक लोकल गाइड अल्बर्ट पीडी ने बताया कि उसने राजा और सोनम को तीन अन्य पुरुषों के साथ ट्रैकिंग करते हुए देखा था। ये सभी हिंदी में बातचीत कर रहे थे, जिसे वह समझ नहीं सका।हालांकि सोनम के परिजनों ने उसके अगवा होने और बांग्लादेश ले जाने की आशंका जताई, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग न मिलने पर शक की सुई सीधे सोनम पर आ टिकी। पुलिस को शक है कि सोनम ने अपने प्रेमी या अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर इस सुनियोजित हत्या को अंजाम दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

6 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

20 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

21 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago