Uncategorized

आधार का अनिवार्य बायोमेट्रिक अवश्य करवाए अपडेट : उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, सीएससी के प्रतिनिधि एवं यूआईडीएआई के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आधार नामांकन एवं अद्यतन कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही जिला में आधार प्रमाणीकरण की सुगमता, बच्चों के आधार नामांकन, स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में आधार अद्यतन तथा मोबाइल नंबर अपडेट करने की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि जिला में आधार संतृप्ति के तहत अनुमानित जनसंख्या एवं बनाये गए आधार में आ रहे अंतर को कम करने पर कार्य किया जाना आवश्यक है ताकि जिला में सभी लोगों का आधार से पंजीकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि 

यूआईडीएआई द्वारा विभिन्न विभागों को आधार पंजीकरण कीटस उपलब्ध करवाई गई हैं जिसमें से कुछ कीटस गैर कार्यात्मक है। उन्होंने यूआईडीएआई के अधिकारियों को इन कीटस को कार्यात्मक करने को कहा ताकि आधार पंजीकरण में वृद्धि हो सके। अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला के सभी नागरिक अपना आधार का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अवश्य करें ताकि सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न्न परीक्षाओं के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि कोई नागरिक समय पर अपना आधार का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करवाता है तो उस स्थिति में आधार का निष्क्रिय होने की सम्भावना रहती है जिस वजह से छात्रों को विभिन्न परीक्षा में शामिल होने एवं नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मुश्किल हो सकती है। 

उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी स्कूलों में छात्रों के आधार के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि सभी बच्चों का आधार अपडेट हो सके। उन्होंने जिला के सभी लोगों से अपना तथा अपने परिवारजनों का आधार बनवाने तथा उसको अपडेट करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नए पंजीकरण, आयु सीमा 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष के लिए आधार का अनिवार्य बायोमेट्रिक निशुल्क है। इसके साथ-साथ जनसांख्यिकी एवं दस्तावेज़ अपडेट के लिए 50 रुपये शुल्क तथा गैर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित है।

बैठक पुलिस विभाग से डीएसपी अमित ठाकुर, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र कुमार धीमान, राज्य परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई विजय सिंह, प्रबंधक सीएससी योगेश शर्मा, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अखिल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

20 डोगरा बटालियन ने मां ज्वालाजी को चढ़ाई पारंपरिक बकरे की भेंट

ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा , संवाददाता ), भारतीय सेना की 20 डोगरा बटालियन ने शनिवार…

17 hours ago

60 करोड़ से होगा कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्याओं का निराकरण

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन 11 जुलाई। उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम…

19 hours ago

सोलन में सनसनी: पत्नी की हत्या की साजिश नाकाम, 80 मीटर गहरी खाई में फेंकने वाले तीन आरोपी आधे घंटे में गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली…

20 hours ago

सरकारी CBSE स्कूलों में 1000 से ज्यादा नए शिक्षक पद मंजूर, 145 स्कूलों में नियुक्ति का रास्ता साफ

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सीबीएसई संबद्ध उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था…

23 hours ago

पशु को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, बैंक कर्मचारी की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 days ago

ऊना में विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), जिला ऊना में एक विवाहिता की मौत के…

2 days ago