Uncategorized

श्री नयना देवी जी की समीपी घवाडल पंचायत में दंगल का आयोजन करवाया

श्री नयना देवी जी (मंदीप राणा),
श्री नयना देवी जी की समीपी घवाडल पंचायत में जय बाबा लख दाता पीर दंगल कमेटी के द्वारा दंगल का हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजन बड़े हर्षोल्लास से करवाया गया। इस दंगल मे दूर दूर से आए पहलवानों ने भाग लिया । तथा उपस्थित सभी दशकों को अपनी कुश्तियों के दांव पेच दिखाकर मनोरंजन किया। सबसे पहले कुश्तियों के अखाड़े में कमेटी के द्वारा छोटे बच्चों की ग्यारह सो के इनाम की कुश्ती करवाकर शुभारंभ किया। जिसमे शुभम ठाकुर और आकर्ष ठाकुर के बीच मुकाबला हुआ। शुभम ठाकुर ने जीत हासिल की। उसके बाद अन्य इनामी कुश्ती मुकाबले करवाए गए। छोटी माली रवि उतर प्रदेश तथा विशाल आनंदपुर साहिब के बीच हुई कड़े मुकाबले में विशाल ने रवि यूपी को चित कर जीत हासिल की। और इकीस हजार की राशि विशाल उन्हें कमेटी के द्वारा दी गई। अंतिम बड़ी माली का मुकाबला आशीष चंडीगढ़ तथा लाली फगवाड़ा के बीच हुआ। जिसे लाली फगवाड़ा ने अपने नाम किया। तथा कमेटी के द्वारा विजेता पहलवान को इकतीस हजार की राशि इनामी स्वरूप दी गई। प्रधान मस्त राम ने कहा कि ऐसे सफल आयोजन करवाने से उनका आज की युवा पीढ़ी को यही सन्देश देना है कि खेलो को बढ़ावा देना चाहिए। तथा नशों से दूर रहना चाहिए। इस मौके पर प्रधान मस्त राम, मंदिर न्यास ट्रस्ट सदस्य प्रदीप शर्मा,बीरी सिंह, नंद लाल ठाकुर, पुजारी महेश कुमार शर्मा, जगत राम, राजकुमार, काकू, आदि समस्त सदस्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

22 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago