सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आशुतोष बहुगुणा, परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस झाखड़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख महोदय ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति (Ending Plastic Pollution)” पर बल देते हुये सभी से अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक उपयोग को कम करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें कर्मचरियों के लिए निबंध लेखन, कर्मचारियों की पत्नियों/पतियों के लिए “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” मॉडल निर्माण, कर्मचारियों के बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग तथा प्रशिक्षुओं के लिए नारा-लेखन इत्यादि प्रतियोगिताएँ रहीं। इस अवसर पर अजय कुमार, उप- महाप्रबंधक, प्रापण एवं संविदा विभाग द्वारा परियोजना प्रमुख को एक पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। इसी के साथ परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी को प्रोत्साहित करते हुए उन्होनें भविष्य में भी सभी से इस प्रकार की गतिविधियों में अधिक से अधिक मात्रा में भाग लेते रहने की अपील की।
ऊना (अकी रतन ,संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में सड़क सुरक्षा इकाई के…
शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद खबर…
किन्नौर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), पायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां…
किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज जिला…
चंबा ( ओपी शर्मा ,संवाददाता ), पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा, पुलिस सभी पहलुओं…