मुख्य समाचार

प्रगति आईटीआई में पर्यावरण दिवस पर पोस्टर मेकिंग और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रगति आईटीआई, खेरी रोड राजगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्रों ने न केवल रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए पोस्टर मेकिंग की, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्रधानाचार्य अजय वर्मा द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इसके पश्चात संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी इस पहल में भाग लेते हुए पौधे लगाए। छात्रों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया कि वायु प्रदूषण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। छात्रों ने बताया कि वे अधिकतर कृषक परिवारों से संबंधित हैं और अपने आस-पास नियमित रूप से पौधारोपण करते रहते हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि हर परिवार के प्रत्येक सदस्य को बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पशु-पक्षी और अन्य जीव-जंतुओं को जीवन देने के लिए पेड़-पौधों का होना अनिवार्य है,

Himachal Darpan

Recent Posts

Himachal Pradesh को 286.23 करोड़ की केंद्रीय सहायता, सख्त शर्तों के साथ जारी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। आर्थिक दबाव, राजकोषीय चुनौतियों और हालिया प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे पहाड़ी…

10 hours ago

नाहन में दो युवक हेरोइन सेवन करते गिरफ्तार, SFSL जुन्गा रिपोर्ट में पुष्टि

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दो व्यक्तियों के खिलाफ नशीले…

12 hours ago

स्वामी विवेकानंद कॉलेज चिंतपूर्णी पर बंद होने का खतरा

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), सरकार ने उन स्कूल कॉलेज को मर्ज करने का…

18 hours ago

शाही महात्मा गैंग पर बड़ी कार्रवाई: डेढ़ साल से फरार मुख्य सप्लायर प्रदीप उर्फ रांटा गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), पुलिस थाना कोटखाई जिला शिमला में पुलिस को…

19 hours ago

सहकारिता आर्थिक विकास के लिए आवश्यक : संजय पाच पोर

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर के…

19 hours ago