राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी आज से 10 जून, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। आज प्रातः 10 बजे राजस्व मंत्री जिला के भावनागर स्थित मिनी सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में निचार ब्लॉक शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह वन अधिकार समिति की बैठक की अध्यक्षता तथा दोपहर 02 बजे ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
जनजातीय विकास मंत्री 04 जून को प्रातः 10 बजे आई.टी.डी.पी रिकांग पीओ के सम्मेलन कक्ष में कल्पा ब्लॉक शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह वन अधिकार समिति की बैठक की अध्यक्षता तथा दोपहर 02 बजे ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
कैबिनेट मंत्री 05 जून को प्रातः 10 बजे आई.टी.डी.पी रिकांग पीओ के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर 02 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत राजस्व मंत्री सायं 05 बजे ग्रीष्मोत्सव टापरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
06 जून को राजस्व मंत्री जिला की रल्ली ग्राम पंचायत में स्थानीय क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनेंगे तथा दोपहर 02 बजे पीरी किला सापनी के जिर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे व आम लोगों की समस्याओं का निवारण करेंगे। 07 जून को कैबिनेट मंत्री प्रातः 11 बजे आइस स्केटिंग रिंक कल्पा में आयोजित होने वाले किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे।
राजस्व मंत्री 09 व 10 जून को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के प्रस्तावित किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे तथा 11 जून को शिमला के लिए रवाना होंगे।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…