Categories: Uncategorized

सेंट थॉमस स्कूल के 100 वर्ष शिक्षा, चरित्र निर्माण व सेवा के उत्कृष्ट सफर का उत्सव – पठानिया

अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने सेंट थॉमस स्कूल शिमला के शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर आयोजित नव नभ निर्माण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि वह आज सेंट थॉमस स्कूल, शिमला की स्थापना के 100 वर्षों के गौरवशाली अवसर पर उपस्थित है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा, चरित्र निर्माण और सेवा के एक सदी लंबे उत्कृष्ट सफर का उत्सव है। यह संस्थान समय की कसौटी पर खरा उतरा है, और इसने ज्ञान, अनुशासन तथा मूल्यों के माध्यम से न जाने कितनी पीढ़ियों को समाज में सार्थक योगदान देने योग्य बनाया है। संस्थापकगणों की दूरदर्शिता, शिक्षकों की निष्ठा और छात्रों व पूर्व छात्रों की उपलब्धियों ने मिलकर इस अद्वितीय विरासत को आकार दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सेंट थॉमस स्कूल शिमला एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है तथा इसका इतिहास गौरवमयी रहा है । आज के कार्यक्रम का मुख्य विषय “नव नभ निर्माण” अर्थात एक नए आकाश का निर्माण है जो बच्चों को भविष्य की कल्पनाओं, योजनाओं का निराकरण तथा लक्ष्य प्राप्ति की ओर प्रेरित करता रहेगा तथा आप सभी एकजुटता से उसे हासिल करने में सफल होंगे।  प्रधानाचार्य सेंट थॉमस स्कूल शिमला विद्युप्रिया चक्रवर्ती ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों एवं स्कूल के इतिहास से उन्हें अवगत करवाया। कार्यक्रम में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से स्कूल का इतिहास, उपलब्धियों एवं गतिविधियों को दर्शाया गया।इस अवसर पर बिशप मनोज चरण, उपमंडलाधिकारी शिमला (शहरी) ओशिन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

14 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

3 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

4 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago