Uncategorized

जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न – 25 जून को होगी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़, आज जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 25 जून को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता राजगढ़ के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। संघ की अध्यक्ष पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में योग के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

संघ की सचिव कमलेश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, चयनित विजेताओं को जुलाई माह में प्रस्तावित राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा। बैठक में संघ की कोषाध्यक्ष नीना शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन योग को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में अरुण कुमार, रविंद्र कुमार, अमित, अर्जुन, अनीता देवी, मीनाक्षी सहित कई सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

22 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

23 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago