Uncategorized

राजस्व मंत्री आज से 10 जून, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी आज से 10 जून, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। आज प्रातः 10 बजे राजस्व मंत्री जिला के भावनागर स्थित मिनी सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में निचार ब्लॉक शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह वन अधिकार समिति की बैठक की अध्यक्षता तथा दोपहर 02 बजे ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

जनजातीय विकास मंत्री 04 जून को प्रातः 10 बजे  आई.टी.डी.पी रिकांग पीओ के सम्मेलन कक्ष में कल्पा ब्लॉक शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत वह वन अधिकार समिति की बैठक की अध्यक्षता तथा दोपहर 02 बजे ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री 05 जून को प्रातः 10 बजे आई.टी.डी.पी रिकांग पीओ के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा दोपहर 02 बजे स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत राजस्व मंत्री सायं 05 बजे ग्रीष्मोत्सव टापरी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

 06 जून को राजस्व मंत्री जिला की रल्ली ग्राम पंचायत में स्थानीय क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनेंगे तथा दोपहर 02 बजे पीरी किला सापनी के जिर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे व आम लोगों की समस्याओं का निवारण करेंगे। 07 जून को कैबिनेट मंत्री प्रातः 11 बजे आइस स्केटिंग रिंक कल्पा में आयोजित होने वाले किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। 

राजस्व मंत्री 09 व 10 जून को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के प्रस्तावित किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान उनके साथ रहेंगे तथा 11 जून को शिमला के लिए रवाना होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

17 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

17 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

17 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

17 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago