Categories: Uncategorized

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: बर्फबारी, बारिश और तूफान ने मचाई तबाही, कई जिलों में अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर कहर बरपाने लगा है। ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है तो मैदानी इलाकों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी शिमला से लेकर सिरमौर, चंबा और लाहौल तक मौसम की मार साफ देखी जा सकती है।शुक्रवार को शिमला में सुबह-सुबह बारिश और ओलावृष्टि ने अंधेरा सा माहौल पैदा कर दिया। वहीं, सोलन, सिरमौर और अन्य जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। चंबा में तेज आंधी के कारण एक घर की छत उड़ गई, जबकि सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 पर भूस्खलन की घटना सामने आई है।बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो शिमला में 2 मिमी, सुंदरनगर में 1, सोलन में 4, और राजगढ़ में सबसे अधिक 7 मिमी वर्षा हुई। ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बिलासपुर में 60, नेरी में 61, सेओबाग और ताबो में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।रोहतांग दर्रा, ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क और लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और पर्यटकों में उत्साह का माहौल है।मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। 5 जून तक राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है 1 जून : कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू — ऑरेंज अलर्ट2 जून (सोलन, सिरमौर, शिमला — ऑरेंज अलर्ट 3 जून तक: अन्य जिलों में येलो अलर्ट 4 5 जून: कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावनाराज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

16 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

16 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

16 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

17 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago