Categories: Uncategorized

देहरा के सुकाहर गांव का युवक संवेदनशील सामग्री के साथ गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से जुड़े लिंक

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा।

कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के सुकाहर गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक को संवेदनशील सामग्री के साथ पकड़ा गया है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर हथियारों के साथ वीडियो, बुलेट पर नाम, और पाकिस्तान के झंडे की तस्वीरें देखी गई हैं। पुलिस और साइबर टीम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है युवक के फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की गहन जांच की गई है। साइबर सेल की टीम ने उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल में पाकिस्तान के कई नागरिकों को फ्रेंड लिस्ट में पाया है।पुलिस के अनुसार, युवक के फोन में कई संदिग्ध सामग्री मिली हैं। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। अभी यह जांच की जा रही है कि हथियारों के साथ जो वीडियो वायरल हुए हैं, वे उसने खुद अपलोड किए या किसी अन्य ने। युवक अभी संदिग्ध की श्रेणी में है, उसे जासूस कहना जल्दबाजी होगी। उसके खिलाफ धारा 152 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसका मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी सूत्रों के अनुसार युवक पहले कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। वर्तमान में वह एक कंप्यूटर सेंटर से एमएस वर्ड और एमएस एक्सेल का कोर्स कर रहा था। इसके साथ-साथ वह पार्ट टाइम कैटरिंग का काम भी कर रहा था।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

15 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

16 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

16 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

16 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

19 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

24 hours ago