रामपुर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
रामपुर एचपीएस द्वारा ग्राम पंचायत कुशवा में “स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी” विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन करवाया गया | इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुशवा के महिला मंडलों, महिला मण्डल कुशवा, कठेड, शाह दोगरी, बाहन, किन्दला ने बड-चड कर भाग लिया | नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के दौरान महिला मण्डलों की महिलाओं ने अपनी अभिनय प्रतिभा की झलक दिखाई और पुरस्कार प्राप्त किए | जिसमें महिला मण्डल कठेड ने प्रथम स्थान, महिला मण्डल कुशवा ने द्वितीय स्थान एवं महिला मण्डल बाहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | इसके अतिरिक्त महिला मण्डल शाह दोगरी और किन्दला को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किये गये | इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुशवा के लग-भाग 80 महिलाओं ने भाग लिया तथा उपस्थित महिलाओं को प्लास्टिक बैग तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के प्रति जागरूक करने के लिए जूट बैग एवं सम्पूर्ण स्वच्छता को अपनाने हेतू प्रेरित करने हेतु स्वच्छता किट का आवंटन किया गया | इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, ईo विकास मारवाह, ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से परियोजना प्रभावित क्षेत्र की पंचायतों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है और महिलाएं स्वच्छता महत्त्व को समझ कर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी |
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…