Uncategorized

आईआईटी मंडी ने ‘प्रयास 3.0’ की घोषणा की – रोबोटिक्स, एआई और IoT पर एक माह का रेजिडेंशियल प्रोग्राम

मंडी, 29 मई 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने अपने सतत शिक्षा केंद्र (सीसीई) के माध्यम से रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर एक महीने के गहन आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रयास 3.0 के शुभारंभ की घोषणा की है। आईआईटी मंडी परिसर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 16 जून, 2025 को शुरू होगा। प्रयास 1.0 और प्रयास 2.0 की सफलता के बाद, प्रयास 3.0 भी प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग के माध्यम से प्रतिभागियों को अत्याधुनिक तकनीकों के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा देगा।

प्रोग्राम के बारे में:

प्रयास 3.0 विद्यार्थियों को रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में नवीनतम टूल्स और तकनीकों के साथ गहन प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसमें शामिल होंगे:

* एम्बेडेड सिस्टम्स

* Arduino प्रोग्रामिंग

* मशीन लर्निंग

* कंप्यूटर विज़न

* IoT इंटीग्रेशन

मुख्य विशेषताएँ:

* प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा– रियल-टाइम एप्लिकेशन्स पर कार्य

* आईआईटी मंडी के फैकल्टी द्वारा मार्गदर्शन

* उन्नत तकनीकों से परिचय – Arduino, Python, CNNs, YOLO आदि

* कैपस्टोन प्रोजेक्ट मूल्यांकन

* आईआईटी मंडी से प्रमाणपत्र

* पूर्णतः आवासीय कार्यक्रम – हॉस्टल व भोजन की सुविधा सहित

पात्रता:

यह कार्यक्रम अंडरग्रेजुएट, ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग छात्रों के साथ-साथ डिप्लोमा धारकों के लिए खुला है जो ऑटोमेशन, एआई और IoT के क्षेत्र में व्यावहारिक कौशल प्राप्त करना चाहते हैं।

आईआईटी मंडी के सतत शिक्षा केंद्र के प्रमुख डॉ. तुषार जैन ने कहा, “प्रयास 3.0, अनुभवात्मक शिक्षा के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार पेशेवरों के निर्माण के लिए आईआईटी मंडी की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

पंजीकरण विवरण:

* अनुमानित प्रारंभ तिथि: 16 जून 2025

* अवधि: 1 माह

* प्रोग्राम शुल्क: ₹62,400 (आवास और भोजन सहित)

* आवेदन करें: https://cce.iitmandi.ac.in

अधिक जानकारी के लिए कृपया ऊपर दी गई वेबसाइट पर विज़िट करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

16 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

16 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

16 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

16 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago