Categories: Uncategorized

चंबा में बड़ा सड़क हादसा टला, चालक की सूझबूझ से बचीं कई जानें

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा ।

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर कटोशी के पास एक निजी बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई। बस में उस वक्त करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। यह बस सलूणी से चुराह क्षेत्र के भंजराडू गांव जा रही थी और सुबह 7 बजे अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई थी।घटना के दौरान चालक ने ब्रेक फेल होने की आशंका को समय रहते समझा और सतर्कता दिखाते हुए बस को सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा दिया। यह निर्णय हादसे को टालने में निर्णायक साबित हुआ।जैसे ही बस रुकी, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, चीख-पुकार गूंजने लगी। लेकिन चालक और परिचालक ने तुरंत मोर्चा संभाला, यात्रियों को शांत किया और सुरक्षित बस से बाहर निकाला।इस पूरी घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, जो दर्शाता है कि चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय ने कई जिंदगियों को सुरक्षित रखा। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

16 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

16 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

16 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

16 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

20 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago