मुख्य समाचार

हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति विधान सभा पहुँची, विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की शिष्टाचार भेंट।

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

आज दिनाँक 29 मई, 2025 को अपराह्न 12:30 बजे हरियाणा विधान सभा की सरकारी आश्वासन समिति सभापति भरत भूषण बत्तरा की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय पहुँची जिसमें समिति सदस्य अशोक अरोड़ा, जगमोहन आनंद तथा उमेद सिंह भी शामिल थे। इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार केवल सिह पठानियां तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। समिति ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की तथा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। भेंट के दौरान समिति ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां को हरियाणा विधान सभा की आश्वासन समिति की कार्य प्रणाली, क्रिया-क्लापों तथा कार्यशैली बारे अवगत करवाया तथा समय – समय पर समिति द्वारा लिए जा रहे निर्णयों बारे भी जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने समिति का अतिथ्य सत्कार करते हुए उन्हें हिमाचली टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया।


बैठक के दौरान समिति को अवगत करवाते हुए पठानियां ने कहा कि कौंसिल चैम्बर देश की राष्ट्रीय एसैम्बली का प्रथम भवन है जिसका निर्माण 1920-1925 के बीच हुआ था तब इस पर 10 लाख रूपये व्यय किए गए थे। पठानियां ने कहा कि विठ्ठल भाई पटेल सरदार पटेल के अग्रज थे तथा फ्रेडरिक वाईट को 2 मतों से पराजित कर वर्ष 1925 में देश की पहली राष्ट्रीय असैम्बली के अध्यक्ष बने थे। उन्होने कहा कि वर्ष 1925 में अध्यक्ष के आसन वाली टिक से बनी कुर्सी तत्कालीन बर्तानिया सरकार को बर्मा सरकार द्वारा उपहार स्वरूप भेंट की गई थी।

पठानियां ने कहा कि महिलाओं को मताधिकार के अधिकार वाला प्रस्ताव भी इसी सदन में पारित हुआ था जबकि अंग्रेजो भारत छोड़ो की शुरूआत भी यहीं से हुई थी। पठानियां ने कहा कि हमने शीतकालीन सत्र से शून्य काल आरम्भ कर दिया था। उन्होने कहा कि समिति बैठकों में अब माननीय सदस्य ऑन लाईन भी भाग ले सकेंगे ताकि बैठक का कोरम पूरा हो सके । इस अवसर पर पठानियां ने समिति को कौंसिल चैम्बर तथा सदन के इतिहास से सम्बन्घित पुस्तकेंतथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष द्वारा जारी निर्देश तथा प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम की एक- एक प्रति भेंट की। भेंट उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष ने समिति को सदन का अवलोकन भी करवाया तथा सदन के इतिहास, बैठने इत्यादि की व्यवस्था व सदन संचालन की जानकारी दी। समिति ने सदन के रख-रखाब के लिए विधान सभा अध्यक्ष की प्रशंसा भी की।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

7 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

7 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

9 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

10 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

11 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

11 hours ago