Categories: Uncategorized

पंजाब में hrtc बस पर फिर से पथराव।

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की ओर से हाल ही में शुरू की गई ‘हिमधारा’ बस सेवा को पहले ही दिन एक अप्रिय घटना का सामना करना पड़ा। यह बस सेवा श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम (जिला कांगड़ा) से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के वृंदावन धाम तक जाती है। बुधवार को पूजा-अर्चना के साथ इस सेवा का शुभारंभ किया गया था, लेकिन रास्ते में यह बस हमले की शिकार हो गई।जानकारी के अनुसार, जब यह बस पंजाब के रोपड़ से गुजर रही थी, तभी तीन बाइक सवारों ने चलती बस पर पत्थर फेंके, जिससे बस का सामने वाला शीशा टूट गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई।HRTC नगरोटा बगवां के आरएम राजेंद्र ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हमले के बाद बस को सुरक्षित आगे रवाना किया गया और पुलिस को सूचना दी गई है।श्रद्धालुओं से भरी थी बसइस बस में पहले दिन कांगड़ा से कुल 10 श्रद्धालु वृंदावन धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने स्वयं श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में पूजा-अर्चना कर नगरोटा बगवां से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।इस घटना ने HRTC और पंजाब में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं और यात्रियों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है’हिमधारा’ बस सेवा का उद्देश्य हिमाचल के श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा प्रदान करना था, लेकिन पहले ही दिन हुई यह घटना सरकार की पहल और सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठाती है।पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

15 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

16 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

16 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

16 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

19 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

24 hours ago