मुख्य समाचार

एसजेवीएन द्वारा ‘बड़े पैमाने पर भूस्खलन’ विषय पर मॉक ड्रिल आयोजित

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी परियोजना में तैनात सीआईएसएफ की झाकडी इकाई द्वारा दिनांक 26 मई 2025 को ‘पावर हाउस में भारी भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति’ विषय पर एसजेवीएन सयंत्र के पावर हाउस टनल में विभिन्न एजेंसियों के साथ मॉक अभ्यास का आयोजन समय 1100 बजे से 1209 बजे तक किया गया। जिसमें एसजेवीएन सुरक्षा विभाग व प्रबन्धन वर्ग, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ, स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव, स्टेट पोलिस व हिमाचल फायर सर्विस ने सयुक्त रूप से मॉक अभ्यास किया जिसमें सहायक कमाण्डेंट अमरेंद्र कुमार (इंसीडेन्ट कमाण्डर), सीआईएसएफ आरआई धरम सिंह, सीआईएसएफ फायर इंस्पेक्टर रवि रत्नायके, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर नीरज भारती, एसएचओ झाकड़ी सुनील दत्त नेगी व सुरेश कुमार, हिमाचल फायर सर्विस आईसी रामपुर किशन राव व प्रोजेक्ट हॉस्पीटल झाकडी ने मॉक अभ्यास में अपनी-अपनी टीम के साथ भाग लिया। इन सभी टीमों ने मिलकर भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई टनल में राहत व बचाव कार्य का अभ्यास किया एवं अपने रेस्क्यु व सुरक्षा उपकरणों का अच्छी तरह से प्रयोग किया। जिसमें घायलों को फर्स्ट ऐड़ व सीपीआर देकर एम्बुलेंस के माध्यम से हॉस्पीटल के लिए भेजना प्रमुख था।

इस दौरान एसजेवीएन परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, सीआईएसएफ इकाई प्रभारी उप कमाण्डेंट कौशलेन्द्र सिंह, प्रोजेक्ट हॉस्पीटल झाकड़ी प्रमुख रूपेश पारपे सहायक कमाण्डेंट श्री अमरेंद्र कुमार, एसजेवीएन पावर हाउस जी एम राजीव कपूर, सुरक्षा विभाग प्रमुख सोनी कुमार, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी ने सभी टीमों के कार्यों को बारीकी से परखा और भविष्य में होने वाली किसी भी त्रासदी हेतु अपनी क्षमता, समन्वय व सहयोग को चेक किया। साथ ही साथ परियोजना प्रमुख व सीआईएसएफ इकाई प्रभारी ने सभी टीमों के कार्य की सराहना की एवं भविष्य में होने वाली किसी भी घटना हेतु इसी जोश और जज्बे के साथ तत्पर और तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर एसजेवीएन झाकडी के अन्य विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

                                                       
Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

22 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago