Categories: Uncategorized

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ा, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी, पर्यटकों और किसानों को अलर्ट रहने की सलाह

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, सोमवार को कुल्लू, शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और मंडी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ों की ओर रुख कर चुके या जाने की योजना बना रहे पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 28 मई को भी राज्य के कई जिलों में खराब मौसम बना रहेगा। इस दौरान तेज आंधी, मेघगर्जन और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। ओलावृष्टि से फसलों, विशेषकर फलों के बागानों को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे ओलावृष्टि से बचाव के उपाय जैसे कि जाल या टोपी का उपयोग करें।इस बीच, मैदानों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। इससे पर्यटन उद्योग में तेजी आई है और जून माह के लिए होटलों में एडवांस बुकिंग भी जोरों पर है।हालांकि, सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहरी गतिविधियों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ ही, ग्लेशियरों के पिघलने से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे मंडी और कुल्लू में बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं।सरकार और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, और मौसम अपडेट्स के लिए अलर्ट रहें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

1 hour ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

15 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

16 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

19 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

21 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago