मुख्य समाचार

लूहरी परियोजना में धूमधाम से मनाया एसजेवीएन का स्थापना दिवस

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में सतलुज जल विद्युत निगम का 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एलएचईपी विवेक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम को रंगारंग बनाने के लिए बच्चों, महिलाओं और कपल के विभिन्न प्रकार के फन गेम आयोजित कराए गए और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक एसी भारद्वाज और मास्टर लक्की ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया और दर्शक झूमने लगे। सभी ने सांस्कृतिक संध्या का खूब लुत्फ उठाया। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने पीपल्स चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड के विजेता महाप्रबंधक रमेश कुमार, सहायक प्रबंधक रामेश्वर सैनी, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक सैनी, फिल्ड वेल्डर विनोद कुमार को सम्मानित किया। यह अवार्ड प्रतिवर्ष विभिन्न संवर्गों के सभी कर्मचारियों को कंपनी के सांझा विजन को प्राप्त करने के लिए ऊर्जा और प्रेरणा के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम में हेल्थ चैंपियन उप महाप्रबंधक धीरज गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरएचपीएस परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, महाप्रबंधक एसके दाश, महाप्रबंधक रमेश कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

13 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

14 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

18 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

20 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

23 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

2 days ago