Categories: Uncategorized

विमल नेगी मौत मामले में बड़ा फैसला ले सकते हैं मुख्यमंत्री सुक्खू, दिल्ली दौरे से लौटते ही करेंगे समीक्षा

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को दिल्ली से शिमला लौटते ही बहुचर्चित विमल नेगी मौत मामले की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस मामले में सख्त व ठोस निर्णय ले सकते हैं और बेलगाम अफसरशाही को कड़ा संदेश देने की तैयारी में हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुक्खू बीते कुछ दिनों से दिल्ली दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अलावा नीति आयोग की बैठक में भाग लिया और 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया से मंत्रणा की। उन्होंने इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों से भी प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश में विमल नेगी की रहस्यमयी मौत का मामला गरमा गया। हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए, वहीं शिमला एसएसपी संजीव गांधी ने डीजीपी, मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव तक के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया।इस पूरे घटनाक्रम के बीच विपक्षी भाजपा ने सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे तक की मांग कर डाली। अब मुख्यमंत्री सुक्खू के दिल्ली से लौटने के बाद उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श कर विपक्ष को उसी की भाषा में जवाब देने की संभावना जताई जा रही है।सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना पहले से ही मौजूद थे, जबकि डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा बाद में वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों से इस संवेदनशील मामले पर फीडबैक लिया है और अब शिमला लौटकर वस्तुस्थिति की अलग से समीक्षा करेंगे।इसी बीच डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा ने एसपी शिमला संजीव गांधी के खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायत करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखा है। उन्होंने एसपी को निलंबित करने और मामले की विस्तृत विभागीय जांच तथा सीबीआई रिपोर्ट आने तक पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश देने की मांग की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत हिंदी एवं पहाड़ी कवि सम्मेलन का आयोजन

( ब्यूरो रिपोर्ट ), अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा एवं संस्कृति को समर्पित…

20 hours ago

भारतीय जल सेना में सेवारत लाहडू के पी ओ एम ओ अमित राणा की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मौत

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा ,संवाददाता ), पत्नी, माता पिता व सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से अमित को…

20 hours ago

कांगड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट में पति और सास पर लगाए गंभीर आरोप

( ब्यूरो रिपोर्ट ), धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध…

20 hours ago

ददाहू और संगड़ाह में 4 जून को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ददाहू…

21 hours ago

पत्नी की चुनावी हार से बौखलाया पति, रातोंरात बंद कर दिया गांव का मुख्य रास्ता

( ब्यूरो रिपोर्ट ), मंडी (बल्ह): हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजों के…

23 hours ago